देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में 29 नये केस सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 958 हो गये है। इधर, 22 और कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के ठीक होने की बात भी बुलेटिन में कही गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 29 नये केस आने की बात कही गयी है। इनमें चम्पावत जनपद में 6, पिथौरागढ़ में 6, बागेश्वर में 5 नैनीताल में 3 तथा देहरादून जनपद में 9 कोरोना के मामलें शामिल है। बुलेटिन में 22 और कोरोना सक्रमित व्यक्तियों के ठीक होने की बात भी कही गयी है। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में 23 मामलें सामने आए थे, जबकि 98 कोरोना सक्रमित व्यक्ति ठीक हुए थे।
