देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन में 44 नये केस सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1043 हो गया है। इसके अलावा 9 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की भी बात कही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 44 नये केस आने की बात कही गयी है। बताया गया कि इनमें देहरादून जनपद से 11, नैनीताल से 22, पौड़ी गढ़वाल से 3, टिहरी गढ़वाल से 3, रूद्रप्रयाग से 2 व चमोली जनपद से 3 मामले सामने आए है। बुलेटिन में 9 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात भी कही है, जिनकी संख्या बढ़कर 252 हो गयी है। विदित हो कि विभाग की ओर से जारी पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 41 मामलें सामने आए थे।
