देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज की ज रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 1156 नए मामलें सामने आए, जबकि 3039 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 44 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी 28371 तक पहुँच गयी हैं।
