देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 77 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 1488 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 749 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं।
