देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग की पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 23 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या 1560 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 808 कोरोना संक्रमित मरीजो के ठीक होने के साथ ही 15 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी भी दी गयी हैं। बुलेटिन में प्रदेश के अंदर मौजूदा समय में 730 एक्टिव मामले होने की बात भी कहीं गयी हैं।
