देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में 17 नये मामलें सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोेना मामलों की संख्या बढ़कर 349 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 8 बजे के हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में कोेरोना के 17 नये मामलें आने की बात कही गयी है। इनमें ऊधमसिंह नगर जनपद में 1, नैनीताल में 9, टिहरी गढ़वाल में 1 व हरिद्वार जनपद के 6 मामलें शामिल है। इन नये मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 349 हो गयी है। विदित हो कि इससे पूर्व जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 15 मामलें सामने आये थे। इस प्रकार आज, अब तक कोरोना के 32 नये मामलें सामने आ चुके है। 