उत्तराखंड: कोरोना के मामलों में इजाफा, संख्या हुई 2324

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में 23 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2324 हो गयी है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ़्तार तेजी से बढ़ रही है। आज स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, दोपहर 2:30 बजे की रिपोर्ट में 23 संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 1, चमोली ज़िले में 6, देहरादून ज़िले से 4, पौड़ी ज़िले से 3, रुद्रप्रयाग ज़िले 3 व टिहरी ज़िले से 6 संक्रमित मरीज शामिल है। कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2324 हुई है। वहीँ अब तक राज्य में कुल मिलाकर 27 मौतें हुई है। इधर स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या 1486 पहुंची है, जिसमे आज 36 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *