देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में 37 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1692 हो गयी हैं। बुलेटिन में 895 कोरोना संक्रमित मरीजों के अब तक ठीक होने की बात कहीं गयी हैं, जबकि 19 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी भी दी गयी हैं।
