देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों के दोरान कोरोना के 5403 नए मामले प्रकाश में आए, जबकि 128 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गयी। बुलेटिन में आज भी सर्वाधिक 2026 कोरोना के मामले देहरादून में आएं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 55436 हो गयी हैं।
