देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना मामलों के मद्देनजर सरकार अगले एक सप्ताह यानि 25 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने जा रही हैं, इस बात के संकेत खुद मुख्यमंत्री दे चुके हैं। ऐसे में आज शाम तक कोरोना कर्फ्यू की तिथि को आगे बढ़ाने के आदेश भी जारी कर दिये जाएंगे। विदित हो कि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वह एक साथ कर्फ्यू लगाने की घोषणा करने के स्थान पर हफ्ते-हफ्ते इसको बढ़ाया जाएगा। साफ है कोरोना कर्फ्यू का असर दिख रहा है प्रदेश में अब संक्रमित लोगों के आंकड़े 20 दिनों बाद गत दिवस 5000 के नीचे आए हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की ढील दी जानी सही नहीं होगी और जो आंकड़े सख्ती के चलते सुधारात्मक पाए गए है वो समाप्त हो जाएंगे। यदि सूत्रों की बात पर विश्वास किया जाए तो सरकार 18 मई को 12 बजे तक राशन की दुकानें खोलने के निर्देश देगी, जो उसके बाद सीधा 21 या 22 मई को खुल पाएगी। वहीं आवश्यक सेवाओं की दुकानों को खोलनें का समय भी 7 से 10 बजे तक बरकरार रहेंगे। इसके अलावा शादियों को लेकर सरकार साफ कर चुकी है कि सभी मेहमानों और दूल्हा दुल्हन को भी rtpcr negative रिपोर्ट देनी होगी। हालांकि जनता का दबाव है कि प्रदेश में शादी के आयोजनों पर भी पाबंदी अब लगाई जाए, लेकिन सरकार इतना सख्त फैसला लेने से बच रही हैं।