उत्तराखंड में 25 मई तक बढ़ सकता हैं कोविड कर्फ्यू, मंत्री सुबोध ने दिये संकेत

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। अब बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि सरकार कोरोना कर्फ्यू को 25 मई तक बढ़ाने जा रही हैं। इसके अलावा शादियों में सभी के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाएगी।

सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु ये प्लान सीएम तीरथ सिंह रावत के समक्ष पेश कर दिया गया है। उसे सैद्धांतिक सहमति भी मिल चुकी है। राज्य सरकार की कोशिश है कि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके, जिसके लिए कम से कम एक हफ्ता और कर्फ्यू चाहिए।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के आदेश को सिलसिलेवार आगे बढ़ाने का फैसला हो चुका है। एक साथ लंबा कर्फ्यू लोगों को मानसिक तौर पर बेचैन करता है इसलिए इसको हफ्ता बार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा कर्फ्यू व सख्ती के नतीजे सकारात्मक दिखाई देंगे तो रियायत को लेकर सरकार अगले प्लान पर काम करेंगे।

इसके अलावा सरकार ने उन कोविड-19 अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जो कोरोना से हुई मौतें छुपा रहे हैं। साथ ही आयुष्मान और अन्य योजनाओं से आच्छादित लोगों और कर्मचारियों को या तो अपने यहां भर्ती नहीं कर रहे हैं या फिर कैशलेस के बजाय कैश लेकर इलाज कर रहे हैं। इन अस्पतालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *