देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना मामलों की संख्या 45 सौ के पार चली गयी हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में 239 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 4515 हो गयी हैं। बुलेटिन के मुताबिक हरिद्वार जिले में आज एक साथ कोरोनावायरस के डेढ़ सौ मामले आए तो देहरादून में भी आज 58 नए मामले दर्ज किए गए।
