उत्तराखंड में फिर फूटा कोरोना बम, संख्या हुई 298

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना बम एक बार फिर फूटा। रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 53 मामले सामने आये। इसके अलावा एक पॉजिटिव रिपोर्ट निजी लेब से आयी हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर    298 हो गयी हैं।

विदित हो कि शनिवार को उत्तराखण्ड में कोरोना बम फूटा था, जिसके तहत 92 मामले सामने आये थे। प्रदेश में रविवार को एक बार फिर कोरोना बम फूट पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 3 बजे के हेल्थ बुलेटिन में 53 मामले सामने आये। बुलेटिन के मुताबिक आज भी सबसे ज्यादा मामले नैनीताल जनपद से सामने आये, यहाँ पर कोरोना के 32 मामले आये हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा जनपद में 5,  चमोली में 3, चंपावत में 1, देहरादून में 7, पौड़ी गढ़वाल में 1, टिहरी गढ़वाल में 3 तथा उधमसिंह नगर में 1 मामला सामने आया हैं। बुलेटिन में एक मामला निजी लेब से आने की बात भी कहीं गयी हैं। हेल्थ बुलेटिन में अब तक 56 मरीजों के ठीक होने की बात कहीं गयी हैं। इसके अलावा कई अन्य जानकारिया भी इस बुलेटिन में दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *