उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, सामने आए 1925 नए मामलें, दून फिर रहा अव्वल

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में  कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 1925 नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या जहाँ 9353 हो गयी हैं, वहीं मंगलवार को 13 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या भी बढ़कर 1780 हो गयी हैं। बुलेटिन के मुताबिक  आज अधिक संख्या में देहरादून में 775, हरिद्वार में 594, नैनीताल में 217, उधमसिंहनगर में 172, टिहरी में 35, पौड़ी में 33, अल्मोड़ा में 31, चम्पावत में 21 कोरोना के नए मामले मिले है। इसके अलावा आज प्रदेश में 34799 लोगों को कोरोना टीका लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *