उत्तराखंड में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की भाजपा सरकार की साजिश

– सरकारी १४८८ स्कूलों को बंद करने की धन सिंह की मंशा को कांग्रेस पूरा नहीं होने देगी : सूर्यकांत धस्माना

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली हुई है। यह आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने धामी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला।

श्री धस्माना ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश भर में चल रहे चौदह सौ अट्ठासी हाई स्कूल व इंटर कालेजों को बंद करने जा रही है। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग यह तय कर चुका है कि इन १४८८ स्कूलों को क्लस्टर विद्यालय स्थापित कर आस पास के तीस किलोमीटर के दायरे में पढ़ने वाले स्कूलों को बंद कर क्लस्टर विद्यालय में मर्ज कर देगी जिसके बहुत खराब दूरगामी दुष्परिणाम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में पड़ेंगे। श्री धस्माना ने कहा कि आखिर जो विद्यालय बंद या मर्ज करने के लिए चिन्हित हैं उनका मानक क्या होगा क्योंकि दूरी का जहां तक सवाल है तो उसमें पर्वतीय क्षेत्रों में क्लस्टर स्कूल से 30कि.मी. दूर के स्कूल को बंद करने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने बनाया है।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में 30कि.मी. की दूरी मायने रखती है वहीं 1100 की छात्र संख्या वाले स्कूल को भी बंद करने हेतु सूचीबद्ध किए गया है। उन्होंने कहा कि आखिर यह कैसी नीति है जिसमें 0 मी. से 30 km तक के विद्यालय बंद करने की सिफारिश इस प्रस्ताव में है। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में स्कूल खुले हुए तीन महीने हो गए शिक्षा विभाग अभी तक बच्चों के लिए स्कूलों में पुस्तके नहीं भिजवा पाए और घटती छात्र संख्या को आधार बना कर स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। श्री धस्माना ने कहा कि जनपदवार प्रदेश भर के बनाए गए क्लस्टर स्कूलों और उससे आच्छादित विद्यालयों पर नजर डालें तो बहुत बड़ी साजिश लगती है। उन्होंने कहा कि जनपद वार क्लस्टर स्कूल जिनको समायोजित करने का प्रस्ताव है उसमें

क्लस्टर समायोजित

रुद्रप्रयाग 21 56

अल्मोड़ा 67 183

बागेश्वर 30 46

चंपावत 23 73

नैनीताल 53 125

पिथौरागढ़ 56 138

यू एस नगर 22 99

देहरादून 43 85

हरिद्वार 15 75

पौड़ी 79 215

टिहरी 78 181

उत्तरकाशी 30 90

चमोली 34 122

कुल 559 1488

श्री धस्माना ने कहा कि ये आंकड़े सरकारी सूची के अनुसार हैरान करने वाले हैं कई जनपदों में 1 जुलाई 25 से क्लस्टर स्कूलों से आच्छादित विद्यालयों को एक साथ संचालित करने के आदेश भी हो गए हैं यानि ये स्कूल बंद करने का फरमान जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब 1488 स्कूल बंद होंगे तो इतने प्रिंसिपल, मिनिस्ट्रियल कर्मी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद समाप्त होंगे। यदि 1488 स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का औसत प्रति स्कूल 10 भी लगाया जाए तो पंद्रह हजार पद समाप्त होंगे।

श्री धस्माना ने कहा कि ये बड़ा षडयंत्र है जब 1488 स्कूल बंद होंगे तो बंद हुए स्कूलों के स्थान पर प्राइवेट स्कूल खुलेंगे जो पर्दे के पीछे असली खेल चल रहा है उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा सरकार ने बंद हुए विद्यालयों को विद्या मंदिर या विद्या भारती को हस्तांतरित करने का आदेश किया था जो कांग्रेस व जनता के दबाव में वापिस लेना पड़ा। श्री धस्माना ने कहा कि अब भाजपा सरकार बड़ी तैयारी के साथ इस खेल को कर रही है और कम छात्र संख्या व भारी भरकम शिक्षा बजट को बहाना बना कर राज्य में सरकारी शिक्षा का बंटाधार करने जा रही है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आरएसएस का एजेंडा चला कर प्राथमिक से लेकर माध्यमिक व उच्च शिक्षा तक सरकारी व्यवस्था को समाप्त कर निजी शिक्षण संस्थानों व निजी विश्वविद्यालयों को लाभ पहुंचाने व शिक्षा का पूरी तरह से निजीकरण करने का काम कर रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की इस मंशा को पूरा नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *