
देहरादून 01 जून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पौड़ी का रहने वाला था।
बताया जाता है कि मृतक प्रमोद रावत भागवत कथा होने के छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उनको छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में तनाव के चलते मृतक प्रमोद ने अपने बैरक में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक सीएम आवास से राजभवन के बीच बने बैरक में रहता था। मामलें की सूचना के बाद मौके पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in