उत्तराखंड: नहीं रही नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में शामिल व राज्य की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का दिल्ली में तबियत बिगड़ने से निधन हो गया है। आपको बता दें दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गई थी इंदिरा ह्रदयेश जहाँ आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। कुछ समय पहले ही नेता प्रतिपक्ष कोरोना से उभरी थी और उनकी हार्ट संबंधी इलाज भी हुआ था। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश की मृत्यु से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि वर्तमान में कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं में वह एक कद्दावर नेता के तौर पर पहचानी जाती थी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने भी नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा के निधन की पुष्टि की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *