उत्तराखंड: पहली परीक्षा में पास हुए CM तीरथ, सल्ट उपचुनाव में BJP के महेश ने मारी बाजी

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड का CM बनने के बाद तीरथ सिंह रावत अपनी पहली परीक्षा में पास हो गए हैं। सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने बाजी मार ली है।

जीना संभवत: आगामी आठ माह के लिए विधानसभा में पहुंचने के लिए कामयाब हो गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को इस सीट पर एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। इस परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ता जहां जश्न मना रहे हैं, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे मुरझा गए हैं। आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के प्रत्येक चरणों में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ही बढ़त बनाए जा रहे थे। जिसके बाद आखिरी राउंड में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना करीब 4700 से ज्यादा मतों से विजयी घोषित हो गए हैं।

उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा था। बीजेपी ने इस बार कांग्रेस को ज्यादा अंतर से हराया है।

सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुए सल्ट विस क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा के महेंद्र सिंह जीना ने कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4700 वोट से हराया है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से भी कांग्रेस की गंगा पंचोली इस सीट से चुनाव हार गई थी। इस उपचुनाव में सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि तीसरे स्थान पर लोगों ने नोटा को पसंद किया है। चुनाव मैदान में खड़े अन्य लोगों को इतने वोट नहीं मिल पाए जितने कि नोटा को। भाजपा के महेश जीना को 21,874 मत मिले, जबकि कांग्रेस की गंगा पंचोली को 17,177 वोट मिले। इस तरह बीजेपी ने यह सीट 4697 वोटों के अंतर से जीत ली, जो पिछली जीत से भी बड़ी है। खास बात यह कि इस सीट पर नोटा तीसरे स्थान पर रहा। 721 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। जाहिर है भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बाद तीसरे नंबर पर नोटा ही रहा। उसके बाद निर्दलीय सुरेंद्र सिंह को 620, उपपा के जगदीश चंद्र को 493, सर्वजन स्वराज पार्टी के शिव सिंह रावत को 466, उक्रांद समर्थित पान सिंह को 346 और पीपीई डेमोक्रेटिव के नंदकिशोर को 209 वोटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 63 मत निरस्त मत हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *