देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना बम फूटने का सिलसिला लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 1953 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 114024 हो गयी हैं। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या जहाँ 10770 हो गयी हैं, वहीं 13 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या भी बढ़कर 1793 हो गयी हैं। बुलेटिन के मुताबिक आज देहरादून में 796, हरिद्वार में 525, नैनीताल में 205, उधमसिंहनगर में 118, टिहरी में 78, पौड़ी में 79, अल्मोड़ा में 92, चम्पावत में 28 कोरोना के नए मामले सामने आएं।

