उत्तराखंड: PM मोदी की वर्चुअल जनसभा की तय हुई तिथियां

03 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव को देखते हुए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को तय कर दिया है। प्रधानमंत्री प्रदेश की 5 लोकसभा क्षेत्र में वर्चुअल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत 4 फरवरी से होगी। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4, 6, 8, 10 और 12 फरवरी को प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में आने वाली 14-14 विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पार्टी के तमाम राष्ट्रीय स्तर के नेताओं नेताओं के दौरे भी तय किए जा रहे हैं, जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर के नेता स्तर के नेता वर्चुअल/फिजिकली जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *