उत्तराखंड: राहुल गांधी की रैली सफल बनाने को वरिष्ठ कांग्रेसजनो को सौपी गयी विधानसभा वार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

Garhwalkavikas.com देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 16 दिसम्बर, 2021 को देहरादून के परेड ग्राउण्ड में होने वाली कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विशाल ‘‘विजय दिवस जनसभा’’ को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ कांग्रेसजनों को विधानसभा वार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि दिनांक 8 दिसम्बर, 2021 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह की उपस्थिति में जिलेवार आयोजित बैठक में विधानसभा वार वरिष्ठ कांग्रेसजनों से रायमशविरा कर जनसभा में सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को प्रतिभाग करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे।

इसी संदर्भ मेें पार्टी द्वारा नियुक्त सभी पर्यवेक्षकगणों निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रभार के विधानसभा क्षेत्र में जाकर सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर जनसभा में वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा निर्धारित लक्ष्य वाली संख्या के अनुरूप लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 11 दिसम्बर, 2021 तक अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र से जनसभा में प्रतिभाग करने वालों की समीक्षा रिपोर्ट तथा दिनांक 14 दिसम्बर तक अंतिम रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *