उत्तराखंड: राजधानी में 24 घंटे में दूसरे कोरोना संक्रमित की मौत

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना संक्रमण का कहर उत्तराखंड में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे की राजधानी देहरादून में 24 घंटे के भीतर दूसरे कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने की खबर हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आकड़ा 13 पहुँच गया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात दून अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजीटिव आढ़ती की मौत हो गयी थी। इस मौत को 24 घंटे का समय भी नही हुआ था कि रविवार सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने की है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को सांस की दिक्कत होने के कारण जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उपचार शुरू करने के साथ ही उनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भी भेजा था। इस दौरान शनिवार देर रात बुजुर्ग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।आनन-फानन में कैलाश अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां कुछ ही देर में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज के शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जिसका कोविड की गाइडलाइन के अनुसार ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *