उत्तराखंड: साढ़े 8 हजार से अधिक ने दी कोरोना को मात, 3626 मामलें आए सामने, 70 की मौत

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों की संख्या के सापेक्ष कोरोना को मात देने वालों की संख्या दोगुने से अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 3626 नए मामलें सामने आए, जबकि 8731 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 70 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी 63373 तक पहुँच गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *