देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने शिक्षण संस्थानों, बाहर से आने वाले लोगों के लिए और होम डिलीवरी को लेकर नए आदेश जारी किये गये हैं।
– राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों के आवागमन एवं होम आइसोलेशन हेतु उत्तराखंड स्मार्ट सिटी के पोर्टल http://smartcitydehradun.uk.gov.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। 
– होम डिलीवरी सेवा में लगे कार्मिकों की आवाजाही में छूट रहेगी
– ऐसे छात्र-छात्राएं जो toefl/iets अथवा अन्य किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतिभाग सुनिश्चित कर रहे हैं उन्हें आवागमन में छूट प्रदान की जाएगी बशर्ते छात्र-छात्राओं को तथ्य संबंधी परीक्षा का एडमिट कार्ड आईडी प्रूफ अपने साथ रखना अनिवार्य होगा।