गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सूबे के मुख्य चिकित्साधिकारयों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि विभाग प्रदेशभर में 600 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगा जिसमें विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा जरूरतमंद लोगों की जांच के साथ ही दवाई भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का आयोजन क्षेत्रीय विधायकों की अध्यक्षता में किया जायेगा जिसके आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र के 100 कोविड वैक्सीनेशन केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।