उत्तराखंड: तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए केजरीवाल, यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Garhwalkavikas.com, हल्द्वानी/देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में रविवार को  उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा संकल्प यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

आप द्वारा रविवार को हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा संकल्प यात्रा में खुद आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। उन्होंने खुद तिरंगा की अगुवाई करते हुए तिरंगा लहराया और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ तिरंगा लहराते खुले वाहन पर रोड शो किया। इस दौरान हजारों लोगों का जनसैलाब हल्द्वानी की सड़कों पर उतर गया था। हर जगह लोग पूरे जोश के साथ तिरंगा लिए अरविंद केजरीवाल के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। श्री अरविंद केजरीवाल भी एक हाथ में माइक और एक हाथ में तिरंगा लिए लोगों का जोश बढ़ाते रहे । इस दौरान खुद अरविंद केजरीवाल और भीड़ ने भारत माता की जय के नारों से पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा देखकर कुछ कुछ होता है, दिल की धड़कन बढ़ जाती है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दूसरी पार्टियों की तरह नही है।हम मर मिट जायेंगे लेकिन तिरंगा झुकने नहीं देंगे। इसके बाद यात्रा में शामिल हुए लोगों का अरविंद केजरीवाल ने तहे दिल से धन्यवाद करते हुए तिरंगा यात्रा का समापन किया।

*उत्तराखंड का पानी और जवानी राज्य के नहीं आ रहा काम : कर्नल कोठियाल

कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड का पानी और यहां की जवानी यहां के काम नहीं आ रही है। यहां के परिवारों की यही समस्या है कि उनका बेटा बड़े होकर क्या करेगा। यहां का युवा फुर्तीला और जोशीला है। हमने यूथ फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं के लिए जो किया वह सभी जानते हैं। हालत यह है कि 25 हजार देकर मुझे 8 हजार की नौकरी मिल सकी। हमे पूरी उम्मीद है युवा आप को देकर उत्तराखंड का नवनिर्माण करेगा। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने का वादा भी किया।

*सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर आप की घोषणा और तिरंगा यात्रा की धूम*

आज जैसे ही अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए हर घर रोजगार की गारंटी दी और उसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल हुए,इसके साथ ही सड़क से लेकर सोशल मीडिया में भी अरविंद केजरीवाल का जलवा देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *