देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना महामारी संकट के बीच प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में आगामी 1 जुलाई से परीक्षा शुरू कर दी जाएगी। इस बाबत आदेश जारी करते हुए प्रदेश के प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्धन ने प्रदेश के तमाम उच्च शिक्षण संस्थानों को 7 जून तक कोर्स पूरा करने के निर्देश भी दे दिए है।
आदेश में कहीं गयी हैं ये बाते
– राज्य के महाविधालयो में 7 जून तक पठन पाठन पूर्ण कराए
– 1 जुलाई से परीक्षायें आयोजित कर एक माह में समाप्त हो
– 1 अगस्त से क्लास शुरु कराने की सभी तैयारियों को पूरा करें
– 1 सितंबर से नये प्रवेश प्रारंभ करने की सभी तैयारी पूर्ण करें
– महाविधालयो में ग्रीष्म कालीन अवकाश के लिये अलग से आदेश जारी होगा।
