उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें, केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य देहरादून पहुंचे

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग कमेटी (छानबीन समिति) की चेयरमैन श्रीमती दीपा दास मुंशी एवं कमेटी के सदस्य श्री अनिल चौधरी एवं श्री पाल भाई आंबलिया आज देहरादून पहुंचे। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दासमुंशी तथा सदस्य अनिल चौधरी और पाल भाई आंबलिया के आगमन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में चुनावी तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भवन कापड़ी शामिल थे।

इसके उपरान्त कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों की राजनीतिक परिस्थितियों, संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी, उनकी संगठनात्मक सक्रियता, क्षेत्र में जनाधार और स्थानीय कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक के आधार पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया।

पीएसी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक ममता राकेश, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेन्द्र पाल सिंह, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *