धामी सरकार के बजट में महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस दिखा। विदित हो कि मार्च में सरकार पहली तिमाही के लिए लेखानुदान लेकर आई थी। अब सरकार शेष अवधि के लिए बजट लेकर आई। वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्तियों में रु 51474.27 करोड़ राजस्व आय अनुमानित है।
वर्ष 2022-23 में आय-व्ययक अनुमान में कर राजस्व रु 24500.72 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है। स्वयं का कर राजस्व रु 15370.56 करोड़ और करेत्तर राजस्व के तहत रु 5520.79 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल प्राप्तियाँ रु 63774.55 करोड़ अनुमानित है। पेंशन की मद में रु 6703.10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ब्याज भुगतान के लिए रु 6017.85 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा पोषित नंदा गौरा योजना के तहत रु 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री अग्रवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अपराह्न चार बजे उत्तराखण्ड का बजट पेश करने के लिए सदन में पहुंचे।
बजट में ये है खास
कुल वार्षिक बजट – 65,571.49 करोड़
स्थानीय फसल प्रोत्साहन – 7.5 करोड़
बागवानी मिशन – 17 करोड़
सीएम स्वरोजगार में 40 करोड़ का प्रावधान
दीन दयाल किसान कल्याण योजना 55 करोड़
अंतोदय को तीन फ्री सिलेंडर 55.50 करोड़
अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना 310 करोड़
मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना 25 करोड़
सीमात क्षेत्र विकास कार्यक्रम 44.78 करोड़
यूनिफार्म सिविल कोड को 5 करोड़
सोबन सिंह जीना विवि चम्पावत परिसर के लिए पांच करोड़
मुक्त विवि में आईटी अकादमी को पाच करोड़
ओपन जिम के लिए 10 करोड़
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 205 करोड़
प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण)311.78 करोड़
प्रधानमंत्री फसल योजना के लिए 4 करोड़
मनरेगा के लिए 297.84 करोड़
बजट में हर सेक्टर व वर्ग पर किया गया है फोकसः अग्रवाल
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बजट में हर सेक्टर और वर्ग पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौसदनों की स्थापना के लिए बजट में विशेषतौर से ध्यान रखा गया है। समाज के हर वर्ग से राय लेकर ही बजट बनाया गया है, ताकि प्रदेश का विकास दोगुनी गति से हो सके। वित्त मंत्री अग्रवाल ने कहा कि गौवंश के संरक्षण के लिए गौसदनों की स्थापना के लिए बजट के प्रावधानों में 6 गुना वृद्धि करते हुए 15 करोड़ स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से पलायन पर प्रभावी प्रहार के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। इसके लिए रिवर्स पलायन पर कार्य किया जाएगा। गांवों में कृषि, उद्योग, पर्यटन पर फोकस करते हुए पलायन रोका जाएगा। कृषि क्षेत्र के विकास के साथ धामी सरकार ने अपना विजन साफ रखा है।
**************************
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
👉 www.newsuklive.in