देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में 50 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2177 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 1433 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 25 नये मामले सामने आये थे।
