देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज कोरोना के 5 मामले सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 151 हो गयी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 3 बजे के हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में कोरोना के 5 नये मामले आने की बात कहीं गयी हैं। इन मामलों में 3 देहरादून व 2 उधम सिंह नगर जनपद में सामने आये हैं। कोरोना के ये नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 151 हो गयी हैं।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज दो मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी दी गयी हैं। बुलेटिन में अब तक जहाँ 56 कोरोना मरीजो के ठीक होने की जानकारी दी गयी हैं, वही प्रदेश में अभी भी 94 केस एक्टिव होने की बात भी कहीं गयी हैं।
