Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में आज लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने शपथ ली। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
गौरतलब कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवा निवृत्त हुए गुरमीत सिंह ने बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ ली। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ भी माना जाता है और राज्य गठन के बाद बतौर 8वें राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह ने शपथ ली।