उत्तरांचल प्रेस क्लब में मनाया गया लोहड़ी पर्व

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तरांचल प्रेस क्लब व गुरुद्वारा सिंह सभा ने प्रेस क्लब में उत्साह के साथ लोहड़ी के पर्व को मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया व संचालन क्लब के वरिष्ठ सदस्य सेवा सिंह मठारू ने किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह राजन ने लोहड़ी के पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि पंजाबियों के लिए लोहड़ी का उत्सव खास महत्व रखता है। इस पर्व पर नववधु, बहन, बेटी और बच्चों का काफी उत्सव रहता है। लोहड़ी की संध्या पर लोग लगड़ी जलाकर अग्नि के चारों ओर चक्कर काटते हुए नाचते-गाते है और आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील और मक्का के दानों की आहुति देते है। लोहड़ी पर घरों में विशेष पकवानों का आयोजन किया जाता है। इस पर्व पर गजक, मूंगफली, रेवड़ी, तिल-गुड़ के लड्डू, मक्के की रोटी और सरसों का साग आदि प्रमुख होते है। उन्होंने कहा कि जिस घर पर नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो उन्हें विशेष तौर पर बधाई दी जाती है। इस दिन बहन और बेटियों को घर बुलाया जाता है।

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया ने लोहड़ी के इस मौके पर सभी बधाईयां देते हुए कहा कि प्रेस क्लब सभी त्यौहारों को प्रेम और उत्साह से मनाता है। उन्होंने कहा कि कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भी उत्तरांचल प्रेस क्लब में खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित कर रखा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री गुलेरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद, गुरूद्वारा सिंह सभा के जनरल सेकेट्री गुलजार सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, सिंह सभा कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सिंह राजा, सतनाम सिंह के साथ ही भाजपा की प्रदेश मंत्री डाॅ. बबीता सहोत्रा, बाल सरंक्षण आयोग की सदस्य सीमा डोरा, समाजसेवी त्रिशुला मलिक एडवोकेट, के साथ ही उत्तरांचल पे्रस क्लब के महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, संयुक्त मंत्री लष्मी बिष्ट, कार्यकारणी सदस्य अजय राणा, नीरज कोहली, भगवती प्रसाद कुकरेती, मनोज जयाडा, क्लब सदस्य विनोद पुंडीर, बी एस तोपवाल, राजेंद्र उनियाल, पी एस रांगड़, के एस बिष्ट, नवीन कुमार, नारायण परगाई, किशोर रावत के साथ ही कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *