देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 5058 नए मामले प्रकाश में आए, जबकि 67 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गयी। बुलेटिन में आज भी सर्वाधिक 2034 कोरोना के मामले देहरादून में आएं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 39031 हो गयी हैं।
