देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा ने पार्टी के विधान मंडल दल की बैठक को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में चल रहे समाचारों को निराधार बताया है । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विधान मंडल दल की बैठक आयोजित होने पर सभी सदस्यों को औपचारिक रूप से सूचना दी जाएगी ।