विधायक को नहीं क्षेत्र की सुध, ऋषिकेश का विकास हुआ अवरुद्ध: खरोला

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम सभा साहब नगर के ग्राम प्रधान श्री ध्यान सिंह ओसवाल जी द्वारा एक आम जन समस्या निवारण हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामसभा वासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं की जानकारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला को बतायी।

खरोला ने बताया कि सभी ग्रामवासियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि पिछले 5 वर्षों में साहब नगर ग्राम सभा में प्रदेश सरकार के द्वारा कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया गया जिससे क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान हो सके ।

खरोला ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा विधानसभा में कुछ महीनो पहले ही बनी सडको में बने गड्ढे भ्रष्टाचार की कहानी खुद ही बयां कर रहे हैं। सड़क की गुणवत्ता ऐसी है कि मानसून आते ही सड़के जगह-जगह टूटने लगी है।

वहीं क्षेत्र की ना नाली है ना नहर है नदी किनारे बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था नहीं है बाढ़ से लोग परेशान हैं सरकार द्वारा कोई भी ऐसा जन समस्या केंद्र नहीं लगाया गया जिसमें आम जन समस्याएं उठाई जा सके चारों तरफ एक ऐसा माहौल है जिसमें बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार नजर आ रहा है इन हालातों में सरकार के द्वारा यह कहा जाना की सब ठीक चल रहा है अपने आप में जनता को धोखा देने के अलावा और कुछ नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *