विस परिसर में प्रवेश करने वाले आगंतुकों का किया जाए सैनिटाइज व थर्मल स्कैनिंग: विस अध्यक्ष

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)।कोरोना के दिन प्रतिदिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विधानसभा भवन, देहरादून के प्रवेशद्वार पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि परिसर में प्रवेश करने वाले सभी आगंतुकों का सैनिटाइज एवं थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य रूप से किया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन पहुंचने पर प्रवेश द्वार पर अपनी फ्लीट रोककर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि परिसर में आने वाले प्रत्येक आगंतुक को सैनिटाइज एवं थर्मल स्कैनिंग की जाए।श्री अग्रवाल ने कहा कि मास्क पहने हुए व्यक्ति को ही परिसर में प्रवेश दिया जाए।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने विधानसभा के प्रभारी सचिव को भी निर्देशित किया कि विधानसभा के सभी कार्मिकों को भी कोरोना के लिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन आवश्यक रूप से करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *