विस अध्यक्ष ने कल्याण सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।श्री अग्रवाल ने राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक जीवन में आज हमने एक ऐसे विराट व्यक्तित्व को खो दिया जिन्होंने अपने राजनीतिक कौशल, प्रखर राष्ट्रवादिता एवं कुशल मार्गदर्शक के रूप में देश में एक अमित छाप छोड़ी।श्री अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में कल्याण सिंह जी के साथ उनके आत्मीय संबंध थे।कार्यकर्ताओं के प्रति उनका विशेष लगाव रहता था। श्री अग्रवाल ने कहा कि कल्याण सिंह जी का निधन भाजपा के मजबूत स्तंभ के रूप में राजनीति के एक युग का अंत है।राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता रहे कल्याण सिंह जी ने देश धर्म को हमेशा सर्वोपरि माना।

विधानसभा अध्यक्ष ने पुण्य आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों एवं करोड़ों प्रशंसकों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *