युवक को भारी पड़ा मंत्री को पकड़ना, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

देहरादून 02 मई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। गढी़ कैंट के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे की पिटाई का वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, अपितु यह मामला इलाके में चर्चा का विषय भी बन रखा है।

बताया जा है कि गढ़ी कैंट के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे ने शुक्रवार को जमकर आतंक मचाया। बताया जाता है कि इस युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाकर और कई लोगों के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं दुकानदारों पर वार तक किया। इसी बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे जो कि जनसंपर्क अभियान में निकले हुए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी जिस पर उस सिरफिरे ने उनको भी पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी जमकर धुनाई की। कैंट कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सिरफिरे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *