अब इस नाम से जाना जायेगा रिस्पना पुल

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐलान किया है कि विधानसभा के पास रिस्पना पुल का नाम स्वामी दयानंद सेतु रखा जाएगा। सोमवार को सचिवालय में आर्य समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी का प्रथम बिगुल बजाने वाले महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा था वेद भारत के लिए और भारत वेदों के लिए और भारत भारतीयों के लिए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विधानसभा के समीप ऋषिपर्णा नदी (रिस्पना) पर बने पुल का नाम बदलकर स्वामी दयानंद सेतु रखा जाएगा। इस अवसर पर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पुष्कर सिंह धामी एवं स्वामी आर्यवेश सहित प्रदेशभर से आए आर्य समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *