आमजन को योजनाओ की जानकारी देकर करे जागरूक : काण्डपाल

रुद्रपुर। आमजन को लाभान्वित करने व उन्हे योजनाओ की जानकारी देने के उद्देश्य से जेसीस पब्लिक स्कूल में आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा, आशा फैसीलेटर, आशा कोर्डिनेटर, आंगनबाडी सुपरवाईजर को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने कहा जब आप अपने क्षेत्र मे जाते है आमजन को योजनाओ की जानकारी देकर उन्हे जागरूक करे। उन्होने कहा शीघ्र ही आंगनबाडी केन्द्रो को सुचारू ढंग से चलाने व उन्हे प्ले स्कूज बनाने के लिए आंगनबाडी केन्द्रो को गोद देने की शुरूआत की जा रही है ताकि उनमे सभी मूलभूत सुविधाये उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होने कहा आंगनबाडी कार्यकत्री को भी लोगो मे अपना विश्वास बनाना होगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे आंगनबाडी केन्द्रो मे आये। उन्होने इस सम्बन्ध मे सुझाव भी लिये। उन्होने कहा आज जो उचित सुझाव मिले है, उन्हे कार्ययोजना मे शामिल किया जायेगा।
उन्होने आशा कार्यकत्री व एएनएम को निर्देश देते हुए कहा गर्भवती महिलाओ को समय से टीकाकरण करने के साथ ही आयरन व कैल्शियम की गोलियां समय से दी जाए। उन्होने कहा कही पर कोई शिकायत आती है, उसे 05944-250250 पर अंकित कराये। उन्होने कहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चो का निःशुल्क ईलाज जहां भी सम्भव हो सरकार द्वारा कराया जाता है। उन्होने कहा गांव मे इस तरह का बच्चा जिसे ईलाज की आवश्यकता है उसके ईलाज हेतु पूरन सिंह मो0 नम्बर 7310801430, जावेद 731080143, नीरज कुमार 9411300340, डा0 मनीष अग्रवाल 8279952302 पर सूचित करे ताकि उसका निःशुल्क ईलाज हो सके। उन्होने कहा अपने-अपने क्षेत्र मे आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान योजना की जानकारी दे ताकि सभी को 05 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ सेवाएं दी जा सके।
 उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल ने कहा क्षेत्र मे सभी 18 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगो के नाम मतदाता सूची मे जुडवाए इसके लिए सभी आशा व आंगनबाडी कार्यकत्री अपने पास समबन्धित बीएलओ का मोबाइल नम्बर अवश्य रखे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी डा0 अभय सक्सेना, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, युक्ता मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *