भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज जनपद देहरादून के प्राचीन सिद्धपीठ श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं देश व प्रदेश के खुशहाली की कामना की।

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पूज्यनीय संतगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *