उत्तराखंड : इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन भी मौसम के तेवर बिगड़े रह सकते हैं। राजधानी व आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम के तेवर बिगड़ते-सुधरते रहे। पूर्वाह्न को एक दौर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम की बारिश हो सकती है। वहीं 31 अगस्त शाम से अगले 48 घंटों में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, यूएसनगर व नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को बारिश के चलते राजधानी में जगह-जगह भारी जलभराव हुआ है। तेज बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *