देहरादून (जीकेवी न्यूज)। उत्तराखंड में मौसम बार-बार करवट बदलने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चौबीस घंटों तक कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की बात कही है। मौसम के इस मिजाज से कुछ दिनों तक तापमान में कमी रहेगी।
उत्तराखंड में मौसम बार-बार करवट बदलने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चौबीस घंटों तक कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। छह जून तक कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच आसमान में बादल मंडराते रहेंगे, जो लोगों को गर्मी से राहत देंगे।