देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नामो की घोषणा कर दी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से जारी की गयी सूची में प्रदेश के 203 ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नाम है।