उत्तराखंड: मौसम विभाग ने इस दिन जतायी जोरदार बारिश की संभावना

बर्फबारी की भी कही बात
देहरादून। मौसम विभाग के दावे पर यदि यकीन किया जाए तो प्रदेश में अगले सप्ताह जोेरदार बारिश व बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने 12 से 14 दिसम्बर के बीच प्रदेश में करीबन हर जगह अच्छी बारिश की संभावना जतायी है।
देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार से सोमवार तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन अगले मंगलवार को फिर मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान 12 से 14 दिसंबर के बीच प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर इस दौरान बर्फबारी भी हो सकती है।
गैरसैंण में सर्दी से होगा सामना: गैरसैंण में गुरुवार से विधानसभा का सत्र भी शुरू होने जा रहा है, जो 13 दिसंबर तक चलेगा। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है, जाहिर है सत्र के दौरान राज्य के विधायकों और अफसरों को पहाड़ों के बीच अच्छी खासी सर्दी का सामना करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *