उत्तराखंड: सड़क पर उतरे कांग्रेसी

देहरादून। प्रदेश में नगर निकायों के सीमा विस्तार के खिलाफ कांग्रेस कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को जुलूस निकालने के बाद गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान सरकार के फैसले की जमकर निंदा की गई।
इस अवसर पर आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नगर निकायों में किये जा रहे सीमा विस्तार के पीछे सरकार की मंशा में खोट बताते हुए कहा कि सीमा विस्तार की आढ में ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि खुर्द-बुर्द करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नगर निकायों का सीमा विस्तार कर पंचायतों का अस्तित्व भी समाप्त किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पूर्व में किये गये सीमा विस्तार में जिन ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निकायों में शामिल किया गया था उनमें बुनियादी सुविधाओं का आज भी नितांत अभाव बना हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीमा विस्तार से पहले राज्य सरकार को उन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करानी चाहिऐे जिन्हें पूर्व में सीमा विस्तार कर नगर निगम/ नगर निकाय क्षेत्रों में शामिल किया गया है उसके उपरान्त ही पुनः सीमा विस्तार किया जाना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों के सीमा विस्तार के जन विरोधी निर्णय से पूर्व न तो स्थानीय जनता और न ही त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों की ही सहमति नहीं ली गई। आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद नगर निकायों का सीमा विस्तार सरकार की जन विरोधी नीति का परिचायक है। उन्होंने शंका व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार नगर निकाय क्षेत्रों में पूर्व में किये गये सीमा विस्तार वाले गांवों की कृषि भूमि को खुर्द-बुर्द किया गया उसी प्रकार अब एकबार पुनः प्रदेशभर के नगर निकायों के सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों की कृषि भूमि के खुर्द-बुर्द होने का खतरा बना हुआ है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि सरकार का यह जन विरोधी फैसला है जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है। उन्हेांने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनता को विश्वास में लेकर निर्णय लिये हैं परन्तु वर्तमान सरकार जनता के साथ विश्वासघात करती आ रही है तथा बिना पंचायत प्रतिनिधियों केा विश्वास में लिये बिना नगर निकायों का सीमा विस्तार करना ग्रामीण क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। श्री नैथानी ने आरोप लगाया कि यह सरकार पंचायतीराज सस्थाओं के अस्तित्व को ही समाप्त करना चाहती है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा आरएसएस के इशारे पर निकाय विस्तार किया जा रहा है, जो जनहित में नहीं है। गांधी पार्क में धरने पर राजेन्द्र भंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, विजयपाल सजवाण, ब्लॉक प्रमुख संगठन महेंद्र राणा, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, विजय सारस्वत, नवीन जोशी, मुख्यप्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, प्रदेश सचिव गिरीश चंद्र पुनेड़ा, नवीन पयाल, दीप वोरा, मनीष नागपाल, प्रभावती गौर, कमलेश रमन, लालचंद शर्मा, महेश जोशी, डा. प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *