देश के 10 स्वच्छ विरासत स्थलों में गंगोत्री व यमुनोत्री भी

देहरादून। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने उत्तराखंड के गंगोत्री व यमुनोत्री विरासत स्थलों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ 10 विरासत स्थलों (स्वच्छ आईकोनिक प्लेसेज-एसआईपी) के दूसरे चरण की सूची में शीमिल किया है। इन स्थलों की सूची बीते मंगलवार को दिल्ली में दो दिवसीय बैठक में जारी की गई।
केंद्र सरकार की सूची में शामिल होने सेा इन स्थलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सैनिटेशन सुविधाएं, पेयजल के एटीएम, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पाकरे के सौंदर्यीकरण और तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो सकेगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने इसके पहले देश के 10 विरासत स्थलों की सूची जारी की थी। स्वच्छ आईकोनिक प्लेसेज परियोजना के तहत केंद्र ने 100 विरासतों के विकास की योजना बनाई है। सूची में गंगोत्री व यमुनोत्री के अलावा मध्य प्रदेश का महाकालेश्वर मंदिर, हैदराबाद की चारमीनार, गोवा का सैंट फ्रांसिस असीसी, केरल का कालाडी, कर्नाटक का गोमतेश्वर, झारखंड का बैजनाथ धाम, बिहार का गया और गुजरात का सोमनाथ मंदिर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *