नगर विकास मंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात

देहरादून। नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में चल रहे गैस पाइप लाइन कार्य के प्रगति में तेजी लाने एवं विकास कार्यों हेतु केंद्र की सहायता को और अधिक बढ़ाने के लिये केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *