देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से रविवार को उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने भेंट कर उत्तराखण्ड में फिल्म पदमावती के प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध लगाने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस सम्बन्ध में फिल्म के अवलोकन के पश्चात उचित कार्यवाही की जायेगी।